बागपत रोड स्थित केएमसी में चल रहा था उपचार
मेरठ। कोरोना वायरस के चपेट में अब समाचार पत्रों के कर्मचारी आने लगे है। जागरण संस्थान के आइनेक्स समाचार पत्र के डीएनई कुशल खरे का कोरोना के चलते सोमवार को बागपत रोड स्थित के एमसी हास्पिटल में मौत हो गयी। वह कोराना वायरस चपेट में आने से संक्रमित हो गये थे। उनको गंभीर अवस्था में केएमसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। बता दें रविवार को दैनिक जागरण के प्रसार विभाग के रजनीश उपाध्याय की भी कोरोना के कारण मौत हो गयी थी। संस्थान के दो कर्मचारियों की मौत होने के कारण शोक व्याप्त है।



No comments:
Post a Comment