नोएडा। गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलआइ ने शनिवार को कोविड-19 अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीपीई किट पहनकर वार्ड में जाकर कोविड संक्रमित मरीजों मरीजों से भी बातचीत की और हालचाल जाना । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उन नर्सों व चिकित्सकों से भी मुलाकात की जो कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में डॉक्टरों और नर्सों के सहयोग की प्रशंसा की। स्वास्थ विभाग को निर्देश दिए कि वे पूर्ण रूप से तमाम सुविधाएं कोविड-19 मरीजों को उपलब्ध कराएं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts