सिपाहियों ने भागकर बचाई जान 


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-37 पुलिस चौकी में रविवार को भीषण आग लग गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। आग में पूरी चौकी जलकर स्वाहा हो गई। 
सेक्टर 37 पुलिस चौकी के पास एक विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसमें आज सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बुझाने के प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों से जब आग नहीं संभली तो अपनी जान बचाकर भागे। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पुलिस चौकी जल चुकी थी और पुलिस के तमाम दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।  
उल्लेखनीय है कि नोएडा में इन दिनों आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों बहरामपुर के पास झुग्गियों में भी भीषण आग लग गई थी, जिसमें दो मासूम बच्चां की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts