मेरठ। दिल्ली में लॉक डाउन के चलते पूर्वाचंल अपने घर जाने वाली प्रवासियों की सं या में तेजी से इजाफा हो रहा है।सोमवार का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लॉक डाउन की घोषणा के बाद से ही दिल्ली आनंद विहार और कौशांबी बस डिपो से पर यात्रियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गई इसे देखते हुए मेरठ से भी पूर्वांचल के लिए बसों को कौशांबी भेजने का सिलसिला शुरु कर दिया गया जो कि मंगलवार को भी जारी रहा। इसके अलावा मेरठ से पूर्वांचल के जनपदों में जाने वाले यात्रियों की सं या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पंचायत चुनाव में सहानरपुर गई बसों की वापसी हो गई. इस बसों के वापस आते ही 40 बसों को कौशांबी डिपो के लिए रवाना कर दिया गया। इन बसों को मेरठ से कौशांबी के बीच और कौशांबी से पूर्वांचल के जनपदों के लिए लगाया प्रवासियों को घर पहुंचाने में जुटा रोडवेजगया है। इसके अलावा मेरठ और सोहराबगेट डिपो पर भी 40 के करीब बसों की सं या बढ़ाई गई है जो कि प्रवासियों को उनके जनपद लेकर जा रही हैं। इनमें अधिकतर बसें लखनऊ, कानपुर के लिए हैं। यात्रियों की सं या हुई खत्मवहीं मेरठ से दिल्ली सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की सं या में एक दम से कमी आने से रोडवेज को भारी नुकसान होने की संभावना है। लॉक डाउन के चलते मेरठ से रोजाना दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों का सफर थम गया है।मेरठ से कौशांबी के लिए करीब 40 बसों को लगाया गया है। पूर्वांचल के लिए सहारनपुर से पंचायत चुनाव के बाद वापस आई बसों को लगाया गया है। हरेंद्र, संचालन प्रभार
No comments:
Post a Comment