कोरोना संक्रमित अधिवक्ता की मौत के चार दिन बाद पिता और भाई ने भी दम तोड़ा
मेरठ । मेरठ में कोरोना वायरस जमकर कहर बरपा रहा है। रविवार को इस वायरस ने कई परिवार के सदस्यो को लील लिया। कोरोना संक्रमित सिचांई विभाग के पूर्व अधिकारी और उनके बेटे ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा है। चार दिन पहले उनके बड़े बेटे कोरोना संक्रमित अधिवक्ता की ऑक्सीजन न मिलने से मेडिकल में मौत हो गई थी।
गंगानगर निवासी जय प्रकाश सिंह तोमर सिंचाई विभाग से रिटायर्ड थे। उनके बड़े बेटे अधिवक्ता ठाकुर भोज प्रताप सिंह तोमर, उनके छोटे बेटे भानु प्रताप सिंह तोमर ने 20 अप्रैल को अपना कोरोना टेस्ट कराया था। इसमें तीनों लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। 21 अप्रैल को अधिवक्ता भोज प्रताप सिंह तोमर की हालत बिगडऩे लगी। उनके पिता व भाई उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते रहे। लेकिन बेड नहीं मिला। एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। 21 अप्रैल को मेडिकल में उपचार के दौरान भोज प्रताप सिंह तोमर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पिता जय प्रकाश सिंह तोमर 75 और भाई भानू सिंह तोमर 50 घर पर ही उपचार करा रहे थे। रविवार को दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें भर्ती कराने के लिए कई अस्पतालों में लेकर गए,लेकिन उन्हें कहीं भी भर्ती नहीं किया गया।
अस्पतालों में नहीं मिला बैड घर में ही दंपति ने तोड़ा दम
मेरठ में रविवार सुबह 2 घंटे के भीतर पति.पत्नी की मौत हो गई। दंपति ने कोविड.19 जांच तो नहीं कराई थी लेकिन उनमें लक्षण ठीक वैसे ही थे।
परिजनों ने बताया कि जब दंपति की हालत खराब हुई तो वह कई अस्पतालों में लेकर गए। किसी भी अस्पताल ने उनको भर्ती तक नहीं किया। वह एडवांस में एक लाख रुपये देने के लिए भी तैयार थे। उन्होंने फोन करके कई हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
परिजनों के अनुसार आज सुबह पहले पत्नी सोमलता पांडे की मौत हुई। उसके करीब 2 घंटे बाद पति विजय प्रकाश ने भी घर पर ही दम तोड़ दिया। 2 घंटे के भीतर दंपति की मौत हो जाने से परिवार सहित पूरा मोहल्ला शोकाकुल है। परिजनों में इलाज ना मिलने से बेहद आक्रोश है।
कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल की पत्नि वार्ड 6 की पार्षद की कोरोना से मौत
आंनद अस्पताल में भर्ती छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वार्ड 6 की पार्षद मंजू गोयल का कोरोना के कारण निधन हो गया। उनको गंभीर अवस्था में आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंजू गोयल पहली बार भाजपा के टिकट से वार्ड नम्बर 6 की पार्षद बनी थी। उनके निधन से छावनी परिषद को काफी क्षति पहुंची है।
पत्रकार ग्रीस अग्रवाल का भी कोरोना वायरस से निधन
कोरोना हर समाज के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रहा है। कई समाचारों को चलाने वाले पत्रकार ग्रीस अग्रवाल रविवार को आंनद हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से पीडित थे। उनका आंनद अस्पताल में उपचार चल रहा था।
No comments:
Post a Comment