लखनऊ । लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के दिन बाद उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोरोना के कारण निधन हो गया। गोमतीनगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।
बता दें कि सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव व दोनों के पुत्र सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें पति-पत्नी का निधन हो गया। पुत्र सौरभ की हालत भी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि अभी शनिवार को ही सुरेश श्रीवास्तव का बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया था।अंतिम संस्कार में बड़े बेटे डॉ. शैलेश, बेटी मृणालिनी, बहु डॉक्टर स्वाति, पार्षद अनुराग मिश्रा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संकेत मिश्रा शामिल हुए थे। सुरेश श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा था।
No comments:
Post a Comment