छिटपुट घटनाओं के साथ पंचायती चुनाव का तीसरा चरण संम्पन्न 

  

 कोरोना महामारी में अब सरकार के लिये भारी पडेगा पंचायती चुनाव 


मेरठ।चुनाव आदेश अनुरूप में मेरठ व आसपास के जिलो में पंचायती चुनाव का तीसरा चरण छिटपुट घटनाओं के बाद सम्पन्न हो गया।  मेरठ में शाम ६ बजे तक ७३.२५ प्रतिशत वेाट प्रत्याशियों को पडे। अब मतगणना वाले दिन उनका फैसला होगा। लेकिन मतदान के दोैरान ज्यादातर स्थानों पर सोशल डिस्टेंटिंग की धज्जिायां उडती दिखाई दी। यह हम नहीं कह रहे बल्कि कैमरे में कैद हुई पिक्चर बोल रही है।

 पंचायती चुनाव में ऐसे कर्मचारियों लगा  दिया गया  जिनकी आरटीपीसीआर जांच हुई थी। ऐसे कर्मचारियों की रिपेार्ट मतदान के दौरान पॉजिटिव आयी है। आप अंदाज लगा सकते है। ऐसे में कितने लोगों तक कोरोना का संक्रमण फैलेगा । यह समय ही बताएगा। मतदान के बाद संक्रमितों को आंकडा कहा तक जाएंगा किसी को अंदाज नहीं है। सवाल उठता है जब देश में कोरोना महामारी का संकट चल रहा है ऐसे क्या पंचायती चुनाव आवश्यक थे । या जनता की जान बचाना आवश्यक था। 

 मेरठ में सुबह सात बजे से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को पहुुंचना आरंभ हो गया था। सुबह 9 बजे तक15 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 11 बजे तक मेरठ में 26 प्रतिशत मतदान हुआ । दोपहर एक बजे तक मतदान में तेजी आनी आरंभ हुई इस दौरान 38.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्रो पर सोशल डिस्टेटिंस की जमकर धज्जियां उडती दिखाई दी। मतदान केन्दों पर तैनात पुलिस कर्मी इस ओर से आखें मूंदे रहे। जब कि जिले में रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकडा 1500 को पार कर रहा है। 

 मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी के बालाजी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय साहनी, देहात केशव कुमार मय फोर्स मतदान केन्दो का निरीक्षण करने के लिये निकले। निरीक्षण के दौरान तो सोशल डिस्टेंस दिखाई दिया। इसके बाद स्थिति फिर से वही बन गयी। 

  डयूटी पर तैनात महिला कर्मचारी गश खाकर गिरी 

 इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर मतदान केन्द्र पर डयूटी पर तैनात महिला कर्मचारी गश खाकर नीचे गिर पडी काफी देर तक वह वही पर पडी रही । उसे देखने वाला कोई नहीं आया। ।  महिला के बारे में जानकारी सीओ देहात पूनम सिरोही को दी गयी। इसके बाद भी वहां पर न तो कोई पुलिस अधिकारी पहुुंचा न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी नजर आया। 

  एक मतदान केन्द्र पर मारपीट की घटना के बारे में एसएसपी अजय साहनी के सीयूजी नम्बर पर बात की गयी तो उसका हमेशा की तरह फोन पीआरओ ने उठाया। उन्हे घटना के बारे में बताया गया तो कहा गया दिखवाते है। लेकिन मौके पर कोई भी पुलिस अधिकारी नही गाया।  

 कोरोना पॉजिटिव होने पर डयूटी की 

 जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को होने वाले पंचायती चुनाव के लिये काफी संख्या में सरकारी विभागके कर्मचारियों की डयूटी लगायी थी। उन सबकी आरटीपीसीआर जांच की गयी है। लेकिन उनकी रिपोर्ट सोमवार को उस समय आयी जब वह मतदान केन्दा्रे पर डयूटी पर थे। गन्ना विभाग के कर्मचारियों की डयूटी भी चुनाव में लगायी थी। सोमवार को ८ कर्मचारियों की रिपोर्ट र्पाजिटिव आयी है। कोरोना पॉटिटिव में उन्होने मतदान कराया। इससे अदांज लगाया जा सकता है। कोरोना का संक्रमण किसी कदर और तेजी से फैलेगा। 

  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts