जिले में 10 पर लगाया जाएगा कोविड का टीका 

 

मेरठ। देश भर में एक मई से 18 से ज्यादा उम्र वालों को कोरोना का टीका लगाने की घोषणा की गई थी। यूपी में भी रविवार से टीकाकरण शुरू होगा लेकिन पहले चरण में केवल सात शहरों में ही 18 प्लस वालों को टीका लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पहले चरण में उन शहरों में इस टीकाकरण का फैसला किया है। जहां पर नौ हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी अखिलेश मोहन ने बताया में रविवार से आरंभ होने वाले १८ साल से अधिक उम्र के लिये जनसंख्या का ७६ प्रतिशत लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया  है।  उन्होने बताया शहरी क्षेत्र में १० केन्दो पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा। 
 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा प्रवीण गौतम ने बताया जिले में 10 स्थानों पर  18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिये टीकाकरण अपरान्ह 12 से पांच बजे तक किया जाएगा। कृषि विवि व पीएचसी रजपुरा में सुबह 10 बजे से टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन एयर पोर्ट पर आ गयी है। सुबह तक पहुुंचने की संभावना है। 
 इन  स्थानों पर  टीकाकरण 
1 जिला अस्पताल रेड क्रास 
2 जिला अस्पताल आईसीयू वार्ड 
3 जिला महिला अस्पताल प्रथम तल 
4 एलएलआरएम मेडिकल कालेज सैट्रल लाइब्रेरी १
5 एलएलआरएम मेडिकल कालेज सैट्रल लाइब्रेरी -२ 
6 कैंटोमेंट अस्पताल 
7  सरदार बल्लभ भाई पटेल विवि आईक्यूएसी हॉल
8  चौधरी चरण विवि प्रागंण आई क्यूएसी हॉल 
9  प्राथमिक विद्यालय नम्बर ३ मुल्तान नगर यूपीएचसी साबुन गोदाम 
10  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र  रजपुरा  भावनपुर
 
उन्होने बताया प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस का टीकाकरण एक साथ न करवाकर थोड़े थोड़े समय के अंतराल पर कराने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को इस वृहद अभियान के पहले चरण में एक करोड़ टीका 50-50 लाख मिल रहा है। इसका उपयोग पहले उन शहरों में किया जा रहा है, जहां पर नौ हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। पहले चरण में मेरठ, बरेली, लखनऊ , कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर में 18 वर्ष से अधिक उम्र का वैक्सीनेशन होना है।  मेरठ में  अभी तक 1लाख से अधिक 18 साल के लोगो ने पंजीकरण कराया है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts