पुलिस -प्रशासनिक अधिकारी कोरोना की चपेट में
मेरठ। जिले में कोरोना का कहर जारी है। एडीएम वित्त समेत एस पी सिटी का पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित हो गया है। वही सरधना विधायक के परिवार के तीन और सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गये है।
एडीएम फाइनेंस सुभाष प्रजापति कोरोना पॉजिटिव है। उन्होंने स्वंय को होम आईसोलेट कर लिया है। अभी तब वह आक्सीजन की सप्लाई को कार्यभार देख रहे थे। वह कार्य अब एडीएम सिटी अजय तिवासी देखंगेे । अब उन्हे गैस आपूर्ति का नोडल बनाया गया है। बतादेे कोरोना के संक्रमण में प्रशासनिक अधिकारी भी चपेट में आने आरंभ हो गये है। वही एसपी सिटी विनीत भटनागर का पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित हो गया है। उनके परिवार की रिपोर्ट शुक्रवार को आयी है। पूरा परिवार होम आइसोलेशन हो गया है। वही सरधना विधायक संगीत सोम के परिवार के तीन सदस्य और संक्रमित हो गया है। विधायक की मां शीला देवी,छोटे भाई और उनकी पत्नी को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले विधायक और उनका बेटा भी संक्रमित मिल चुके हैं।



No comments:
Post a Comment