नयी पांबदियों को संख्ती से कराया पालन  कराया गया 


मेरठ। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू किया गया तीन दिन का कोरोना कफ्र्यू तीन दिन का लॉकडाउन रात से ही सख्ती से लागू हो गया । साथ ही केंद्र के निर्देश पर जारी की गई नई गाइड लाइन के तहत उन सभी गतिविधियों को को बंद कराया गया। जिन्हें गाइड लाइन में प्रतिबंधित किया गया है। वहीं  मेरठ समेत पूरे प्रदेश में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक यानी 83 घंटे की पाबंदी रहेगी। जिले के व्यापारियों ने भी इस फैसले का पूरा समर्थन किया है।
 बता दें गुरुवार को जहां मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश भर में प्रति सप्ताह लागू कोरोना कफ्र्यू की अवधि को दो दिन से बढ़ाकर तीन दिन कर दिया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को सख्ती से प्रदेश में लागू करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन कोरोना कफ्र्यू का मुख्यमंत्री का आदेश  रात से ही लागू कर दिया गया । इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा। बिना वजह सड़कों पर पर वाहन लेकर निकलने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। प्रदेश सरकार से प्राप्त अन्य गाइडलाइन का भी अध्ययन करके उन्हें जनपद में लागू कराया जाएगा।
ये हैं नई गाइडलाइन
सभी शापिंग कांप्लेक्स, माल, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंटए बार, खेल कांप्लेक्स, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल और धर्मस्थल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे।
शादी समारोह में अब 50 तथा अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारियों से काम चलाया जाएगा।
सार्वजिक परिवहन की बसें अपनी क्षमता की 50 फीसद यात्रियों के साथ चलती रहेंगी।
संयुक्त व्यापार संघ ने तीन दिवसीय लॉकडाउन का किया स्वागत
प्रदेश में तीन दिवसीय लॉकडाउन का संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों ने स्वागत किया है। एक गुट के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि तीन दिन का यह लॉकडाउन आम लोगों व व्यापारियों के हित में है। इससे व्यापारियों की जान बचेगी। अब इससे व्यापारियों में स्वैच्छिक लॉकडाउन की सीख मिलेगी। वैसे व्यापारी पहले से ही मांग कर रहे थे। दूसरे गुट के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि इस निर्णय से कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे में मदद मिलेगी। संयुक्त व्यापार संघ ने पहले ही आह्वान किया था। व्यापारियों ने बाजार बंद करने की सहमति दी थी। 
 लॉक डाउन से पहले बाजार सामान खरीदने के लिये मची मारामारी 
 जिला प्रशासन द्वारा ८३ घंटे का लॉक डाउन की खबर के बार शुक्रवार की सुबह से ही  वैली बाजार, सदरबाजार, लाला का बाजार,  बेगमपुल, खैरनगर, में काफी भीड देखी गयी कई भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन होता हुआ नजर नहीं आया। होल सैल  दुकानों पर काफी भीड रही। 
 जमाखोरी करने के लिये बाजार से  सामान गायब 
 लॉक डाउन का खौफ जहंा आम जन के अंदर दिखाई दे रहा है। वहीं मुनाफा खोरो ने माल एकत्र करने के लिये माल स्टॉक करना आरंभ कर दिया है। सोमवार को खैर नगर के दवा मार्केट में पैरासिटी मोल, जिंग ,कै लसीयम की टेबलेट, आक्सीमीटर, आदि सामान बााजार से गायब मिले जिन दुकानों पर यह सामान मिला उसके रेट काफी ऊचे  थे। 
  दो दिन बैंकों में लटकेगे ताले 
  कोरोना संक्रमण की चेन को तोडने के लिये जिलाधिकारी ने शनिवार व रविवार को बंद रखने को आदेश जारी किया है। बैंको के आनलाइन सुविधाए जारी रहेगी। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि कोरोना की चेन तोडने के लिये यह जरूरी हो गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts