मेरठ।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए करीब साढ़े 12 हजार कार्मिकों की जिले में जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अब तक करीब 1400 लोगों ने ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन किया है। 
चार दिन बाद जिले के 12 ब्लॉक में मतदान है। 12 हजार से अधिक कर्मचारियों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी है। पंचायत चुनाव में इस बार साफ्टवेयर के जरिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई। कोरोना के भय से कर्मचारी ड्यूटी से पीछे हट रहे हैं। प्रभारी अधिकारी कार्मिक के कार्यालय में अब तक 1400 लोगों ने ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन किया है। इसमें गर्भवती महिलाओं और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों ने भी आवेदन किया है। कुछ अन्य ने तरह-तरह का बहाना लगाकर ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन किया है। जिला विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि 1400 के आसपास आवेदन आए हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं की और कुछ ऐसे लोगों की जिन्हें मेडिकल कमेटी स्वीकृति देगी उन्हीं की ड्यूटी काटी जाएगी। प्रशासनिक और स्वास्थ्य टीम की जांच के बाद ही ड्यूटी कटेगी। अब तक 220 कर्मचारी ड्यूटी के लिए अस्वस्थ पाए गए हैं। 130 स्वस्थ हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts