बहराइच।  एक बालिका गांव स्थित परचून की दुकान बंद कर शनिवार रात घर जाने को निकली थी। वह घर नहीं पहुंची। रात में ही उसकी लाश दुकान से कुछ दूरी पर नग्नावस्था में तालाब के किनारे मिली। जानकारी पाते ही एसपी सुजाता सिंह मौके पर पहुंची। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। देवीपाटन मंडल आईजी डा. राकेश सिंह भी गांव पहुंचे हैं। बौड़ी थाने के एक गांव निवासी  व्यक्ति अपने गांव में ही घर से सौ मीटर दूर परचून की दुकान करते हैं।
शनिवार रात उनकी तबीयत खराब होने पर घर चले आए। दुकान पर मौजूद उनकी 12 वर्षीय बालिका रात में साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर को निकली। काफी समय  बीतने पर भी वह घर नहीं पहुंची। तो उसके चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार रात में कछ दूरी पर बेटी की लाश नग्नावस्था में पड़ी मिली। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। जानकारी मिलते ही एसएचओ मनोज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ समय बाद एसपी सुजाता सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गईं।
उन्होंने एसएचओ को शीघ्रता के साथ खुलासे के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कातिल को गिरफ्तार कर लिया। वह पीड़ित पिता के यहां ट्रैक्टर ड्राइवर था। उसने नशे की हालत में किशोरी की हत्या का जुर्म कबूल किया है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अपहरण, हत्या, रेप व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts