मेरठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में मेरठ जनपद में मतदान हो रहा है। सोमवार सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतार लग गई।  11 बजे तक मेरठ में26 प्रतिशत मतदान हुआ।
मेरठ जनपद में सोमवार को पंचायत चुनावों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मेरठ में 1338181 मतदाता 479 ग्राम प्रधान, 6373 ग्राम पंचायत सदस्य, 824 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 33 जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाल रहे हैं। इसके लिए मेरठ में 866 मतदान केंद्र और 2346 बूथ बनाए गए हैं। इनमें सामान्य मतदान केंद्र 233, 231 संवेदनशील मतदान केंद्र, 310 अति संवेदनशील मतदान केंद्र और 92 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव कराने का जिम्मा 35 जोनल मजिस्ट्रेट और 148 सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ , पीएसी और यूपी पुलिस के जवान लगाए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चंदौला ने बताया कि मेरठ जनपद में सुबह11बजे तक26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला। 
 मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने स्वाास्थ्य विभाग की टीम के साथ किया निरीक्षण 
 कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने सोमवार को पंचायती चुनाव में डाले जा रहे वोट के लिये हस्तिनापुर  के नगला चांद ,गणेशपुर, सैफपुर करम चंद के जीआईसी स्कूल के बूथ का निरीक्षण किया। जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वेाट डालने आ रहे वोटरों की थर्मल स्क्रनिंग की जा रही थी। सभी वोटरों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया जा रहा था। इस पर मंडलायुक्त ने आशाओं व प्रभारी डा अंकुर त्यागी की जमकर तारीफ की।  डा अंकुर त्यागी ने बताया मतदान केन्द्रों पर  स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह कार्य कर रही है। जिस मतदाता में जरा से भी लक्षण दिखाई दे रहे है। उनकी आरटीपीसीआर करायी जा रही है। 
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts