मेरठ। एक ओर कोरोना संक्रमण ने फिर से पिछले साल की तरह पैर पसारने आरंभ कर दिये है। मंगलवार को जिले में इस साल एक दिन में सबसे अधिक 23 क ोरोना के संक्रमित मिले है। जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोढ पर आ गया है। वही मंगलवार को मवाना में आयोजित शहीद दिवस पर धन सिंह कोतवाल की मूर्ति के अनावरण के दौरान सपा की सभा में कोरोना काल को लेकर बनायी गयी लाईन की खुलेआम धज्जियां उडाइ गयी। जन सभा में कही भी सोशल डिस्टेंट नहंी दिखाई दिया। न ही रैली में चेहरों पर मास्क दिखाई दिये। ऐसे में भीड में अगर कोई कोरोना का पॉजिटिव पहुुच गया होता तो कितने लोग इससे संक्रमित होगा इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। कोरोना की गाईड लाइन का रेली में पालन ने होने से जिला प्रशासन व आयोजक तक सवालों के घेरे में आ गये है। बता दें मवाना के एएस कालेज में समाजवादी पार्टी की महासभा में प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का सम्बोधन को सुनने के आसपास के जिलो के हजारों के तादात में कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे। रैली के दौरान किसी प्रकार की कोरेाना के नियमों को पाालन नहीं किया गया। मंच पर भी इसका नजारा देखने केा मिल अधिकतर नेतागण बिना मास्क के दिखाई दिये। वहीं भीड का आलम यहा था। किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था। रैली के दौरान पूरी तरह लापरवाही बरती गयी। जबकि सरकार की ओर से ऐसे कार्यक्रम की अनुमति लेने से पूर्व गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है। जबकि कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए कक्षा एक से 8 तक स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। जबकि कक्षा 12 तक के स्कूलों में आज से 31 मार्च तक ताले लटक जाएगं। त्यौहारों को लेकर शासन प्रशासन की ओर से नयी .नयी गाइड लाइन जारी हो रही है। सवाल उठता है इसके लिये जिम्मेदार कौन है। आयोजक कत्र्ता को कितनें लोगो की अनुमति दी गयी थी। कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने पर के उनके खिलाफ कार्रवाही क्यों ने हो? इस बारें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अखिलेश मोहन से तर्क जानने का प्रयास किया तो उनका कहना है। वह तो संक्रमित को ठीक ही करा सकते है। रैली में आने वालों को स्वंय ही सोचना चाहिए था कि मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करे। कार्रवाही के बारे में प्रशासन ही कुछ कर सकता है। जिलाधिकारी के बालाजी से इस बारे में बात की गयी तो उनका कहना है कोरेाना कीगाइड लाहन का उल्लघन किया गया तो जांच के बाद कार्रवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment