सुभारती विवि बना उत्तर भारत में सर्वाधिक प्लेसमेंट देने वाला विवि 

मेरठ। शिक्षा के प्रचार प्रसार में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि अब उत्तर भारत में सर्वाधिक प्लेसमेंट देने वाला विवि बन गया है। दिल्ली के संगरीला होटल में टॉपगेलेंट मीडिया एंड रिसर्च द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुभारती विवि को मोस्ट प्रोमिसिंग यूनिवर्सिटी विद एक्सीलेंस प्लेसमेंट इन नॉर्थ इंडिया का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड सुभारती विवि के महर्षि अरविंदो सुभारती कॉलिज एंड हॉस्पिटल ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज के प्राचार्य डा. अभय शंकरगौड़ा को मुख्य अतिथि बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्याम जाजू एवं बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने देकर सम्मानित किया।
सम्मान मिलने पर सुभारती विवि के कुलपति ब्रिगेडियर डा.वी.पी सिंह ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुभारती विवि शिक्षा के दीप के रूप में भारत सहित विश्वभर में अपने शिक्षा, सेवाए संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र की चमक बिखेर रहा है और सुभारती विवि शिक्षा में गुणवत्ता देने एवं छात्र छात्राओं में हुनर पैदा करने में अधिक बल देता है ताकि पढाई पूरी होने पर छात्र छात्राएं रोजगार प्राप्त कर देश हित में अपनी योग्यता से सराहनीय कार्य कर सकें। सुभारती विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने अवार्ड मिलने पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि सुभारती विवि को उत्तर भारत में सर्वाधिक प्लेसमेंट देने वाला विश्वविद्यालय चुना गया है इसके लिये संपूर्ण  विश्वविद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बीजेपी सांसद  राजकुमार चाहर समेत शिक्षा, सामाजिक एवं मीडिया जगत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts