मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण व अनाधिकृत कब्जों के खिलाफ बुधवार को जोन सी में वृहद अभियान चलाया गया। प्राधिकरण की टीम ने एनएच-58 रुड़की रोड गोपाल विहार में अनिल त्यागी की तीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। वहीं, अवैध रूप से बनाए गए शिवा टेंट हाउस, हर्ष कार वाशिंग के अलावा जितेंद्र यादव के यूवी रिसोर्ट होटल की दो दुकानों की बाउंड्री भी ध्वस्त कर दी गई। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी के सख्त निर्देश के बाद चारों जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जोन सी के जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि विरोध के बीच ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नोडल अधिकारी मनोज तिवारी, अवर अभियंता सर्वेश गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, महादेव शरण, उमाशंकर मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment