,



मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर  में सैनिटाइजर के गोदाम में शनिवार सुबह करीब 4 जोरदार धमाका हो गया। इससे आसपास में अफरातफरी मच गई। बीच बचाव में लोग पहुंचे तो इसमें फैक्‍ट्री मालिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। आसपास के लोगों ने मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं धमाका स्‍थल पर पुलिस अधिकारी घटना की पड़ताल कर रहे हैं।
 नेहरू नगर निवासी राजीव शर्मा करीब दो साल पहले मेडिकल क्षेत्र के लख्मी विहार में शिफ्ट हो गए थे। नेहरू नगर में उन्होंने सैनिटाइजर का गोदाम बना रखा था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे वह गोदाम पर आए थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और वह गंभीर रूप से झुलस गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और आग बुझाने का प्रयास करते हुए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन ने बताया कि करीब एक माह से गोदाम बंद था। सुबह कोई कागजात लेने के लिए वह आए थे, तभी धमाका हो गया। उधर, धमाके से आसपास के घरों की शीशे भी टूट गए थे। काफी दूर तक आवाज भी सुनाई दी थी।

धमाके से दहल गया था क्षेत्र
लोगों ने बताया कि धमाका इताना जोरदार था कि आसपास में जोरदार आवाज सुनाई दी बिल्‍कुल किसी बम के फूटने जैसी आवाज। लोगों ने बताया कि इस धमाके से कई घरों के शीशे भी टूट गए। मकान में थोड़ी देर के लिए कंपन होने लगा था। कुछ लोग तो मकान के कंपन से घरों से बाहर निकल आए थे। इस आवाज को सुनने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई थी।
कैसे हुआ हादसा
धमाके के बारे में पुलिस तलाश कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। मौके पर मौजूद स्‍थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम दो महीने से बंद था। फैक्‍ट्री मालिक किसी काम से गोदाम पर आए थे। गोदाम खुलने के कुछ देर बाद ही धमाका हो गया। लोगों का कहना है कि गोदाम में गैस बनने से धमाका हो सकता है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यह मामला स्‍पष्‍ट हो पाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts