हथियारों की अवैध फैक्‍ट्री पकड़ी

 133  हथियार के साथ आठ गिरफ्तार


मेरठ। एसटीएफ और मेरठ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चार स्थानों पर छापा मारकर हथियारों की अवैध फैक्ट्री पकड़ी। जिनमें से 133 हथियार बरामद किए गए साथ ही 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

         एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि इस बार पुलिस ने हथियार बनाकर सप्लाई करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में कई नाम भी सामने आए हैं। जिनको हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। इस बार एसटीएफ ने टीपी नगर ब्रह्मपुरी लिसाड़ी गेट और किठौर मैं पुलिस के साथ मिलकर हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है।

पंचायत चुनाव में सप्‍लाई करने की थी योजना

प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित पंचायत चुनाव व बदमाशों के लिए पिस्‍टल व तमंचा बना रहे थे। इनके पास से 133 अवैध असलाहा व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए है। बताया कि आरोपितों से पूछताछ में अन्‍य फैक्‍ट्रीयों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इनमें आठ लोगों को दबोच लिया गया है। जो खुद हथियार बकर माल सप्‍लाई करते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने उन लोगों के बारे में भी बताया है, जिनको ये माल सप्‍लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही अन्‍य  असलाहा फैक्‍ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कई राज्‍यों में होती थी सप्‍लाई
पकड़ी गई चार असलाहा फैक्‍ट्री का माल कई राज्‍यों में सप्‍लाई होती थी। खासकर उत्‍तर प्रदेश के पश्चिमी में सस्‍ते से लेकर मंहगे दामों में सप्‍लाई की जाती थी। उत्‍तर प्रदेश के सटे राज्‍यों हरियाणा, राजस्‍थान जैसे राज्‍यों में भी माल खपाया जाता था।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts