चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर चौ चरण सिंह विवि के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में हुआ भव्य कार्यक्रम
जनप्रतिनिधियों ने किया जनपद की विकास पुस्तिका का विमोचन, योजनाओं के लाभार्थियों को किये स्वीकृति पत्र, टूल किट वितरित
मेरठ। प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर चौ चरण सिंह विवि के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र पैक्सफेड, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया।
प्रेक्षागृह परिसर में लगायी गयी विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रर्दशनी का निरीक्षण किया व जनपद की विकास पुस्तिका का विमोचन किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, टूल किट आदि वितरित किये। मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि देष व प्रदेश के विकास में आमूल.चूल परिवर्तन हुआ, गुंडाराज खत्म हुआ व विकास की बही बहार। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उप्र की लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता का सजीव प्रसारण कराया गया।
उप्र पैक्सफेड सहकारिता विभाग के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि अमेरिकाए चीन, इंडोनेशिया व ब्राजील ही विश्व में ऐसे चार देश है जिनकी जनसंख्या उप्र से अधिक है। उन्होंने कहा कि उप्र में गत चार वर्षों में अनेकंो विकासपरक कार्य कराये गये और कीर्तिमान स्थापित किया गया जो कि अन्य राज्यो के लिए प्रेरणा बना। उन्होँने कहा कि मुख्यमंत्री उप्र के कार्यकाल में उप्र नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।उन्होने कहा कि दिल्ली का रास्ता उप्रसे होकर जाता है। उप्र ऋषि मुनियों की धरती रहा है। देश व प्रदेश में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठा है तथा देश व प्रदेश में विकास व अन्य क्षेत्रो में आमूल.चूल परिवर्तन हुआ है। प्रदेष की वर्तमान सरकार ने गुंडाराज खत्म किया। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में असामाजिक-गुंडा तत्व या तो जेल में है या उप्र छोड़कर बाहर चले गये है।
उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने गरीब, मजदूरों व किसानो की चिंता की है। देश की आजादी के 70 साल में पहली बार गरीब, मजदूरो व हर एक के पास सिर पर छत, बिजली, शौचालय, ईलाज के लिए सुविधा आदि हो यह सब प्रदेष सरकार के कार्यकाल में हो रहा है व प्रदेष सरकार इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने गरीब की चिन्ता की है तो वह योगी सरकार है। उन्होने कहा कि सरकार ने जो वादा किया वह पूरा किया तथा आगे भी जो भी वादे सरकार करेंगी उसे पूरा करेंगी।
इस अवसर पर उप्र पैक्सफेड, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल, अन्य जनप्रतिनिधियों ने उद्योग विभाग की ऋण वितरण योजनांतर्गत दो लाभार्थियों को 2.38 करोड़ व 2.20 करोड़ के स्वीकृति पत्र तथा पांच लाभार्थियो को ओडीओपी टूल किट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान भारत योजनांतर्गत 6 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किये गये। तीन महिला मंगल दल व दो युवक मंगल दल को खेल किट वितरण किया। पीएम स्व: निधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मवाना के 7 लाभार्थियो को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर विधायक मेरठ दक्षिण डज्ञ सोमेन्द्र तोमर, विधायक मेरठ कैंट सत्य प्रकाष अग्रवाल, विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी,एमएलसी डा.सरोजिनी अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल, आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी के. बालाजी, एसएसपी अजय साहनी सहित अन्य अधिकारीगण. लाभार्थी व आमजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment