आप सभी भावी अध्यापक हो और अध्यापक के हाथों में देश का भविष्य होता है, - डॉ0 सुधीर गिरि
मेरठ। दिल्ली-रूडकी बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जटौली में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट/गाइड शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। शिविर के तीसरे दिन बीएड के छात्र-छात्राओं ने कैम्प बनाकर बताया कि किस प्रकार वह समस्या पडने पर हर परिस्थित का समना करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है।
समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो डा योगेश कुमार, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिापति डा राजीव त्यागी, कुलपति प्रो पीके भारती, परिसर निदेशक डा प्रभात श्रीवास्तव, शिक्षा निदेशक बीसी दूबे, रजिस्ट्रार विकास कौशिक ने स्काउट/गाइड झण्डे का झण्डारोहण एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए कैम्पों का निरिक्षण किया गया। सभी ने छात्रों द्वारा सीमित संसाधनों से तैयार किए गए कम्पों की प्रशंसा की गई। तत्पश्चात संस्थान के डॉ सीवी रमन केन्द्रीय सभागार एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित बीएड के छात्र-छा़त्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं द्वारा फिल्मी गीतों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी उपस्थितगण ने सालिया बजा कर प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने बीएड के सभी छात्र-छात्राओं को तीन दिवसीय कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। उन्होने कहा कि आप सभी भावी अध्यापक हो और अध्यापक के हाथों में देश का भविष्य होता है, उसे कैसे बनाना या बिगाडना है यह अध्याप पर निर्भर करता है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो0 डा0 योगेश कुमार ने कहा कि नारी कभी कमजोर नही होती। बस वह अपने को कमजोर समझना बन्द करदे। इस अवसर पर बीएड प्रधानाचार्य डा संजय तिवारी, डिप्टी रजिस्ट्रार आरबी ढाका, पीएस चेयरमैन के बालाजी, दीपक कुमार, ब्रजपाल सिंह, दिनेश कुमार, सुधीर तोमर, मिनाक्षी, अंश, रोहित, रवि, विश्वास त्यागी, माज खान, रविन्द्रनाथ यादव, अभिनव राणा एव मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment