दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल सीमा ढाका की बहादुरी की कहानी पर बनेगी वेब सीरीज
Mumbi । रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी तो काफी लोगों ने देखी होगी, पर दिल्ली पुलिस की असली मर्दानी सीमा ढाका की बहादुरी की कहानी अब वेब सीरीज के रूप में देखने मिलेगी। 76 गुमशुदा और ट्रैफिकिंग के शिकार बनने वाले बच्चों को ढूंढकर अपने परिवार से मिलाने वाली सीमा को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर हेड कॉन्स्टेबल से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है। दिल्ली समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में तैनात सीमा ऐसा प्रमोशन पाने वाली दिल्ली पुलिस की पहली पुलिसकर्मी बन गई हैं।
सीमा के इस साहस पर अमिताभ बच्चन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सीमा की जिंदगी प्रेरक है। उसकी प्रेरक जिंदगी पर फिल्म बननी चाहिए। इस सुपर कॉप सीमा ढाका की जिंदगी पर बायोपिक जल्द ही बनने जा रही है। एब्सोल्यूट बिन्ज एंटरटेनमेंट ने वेब सीरीज बनाने के लिए राइट्स लिए हैं।




No comments:
Post a Comment