भाजपा सरकार सबको साथ लेकर कार्य कर रही है- सोमेन्द्र तोमर
Meerut । ग्राम मोहिउद्दीनपुर व ग्राम खेड़ा बलरामपुर में बुधवार को मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने सड़को का शिलान्यास व लोकार्पण किया। गन्ना विभाग द्वारा ₹ 47.992 लाख की लागत से निर्मित मेरठ गाजियाबाद रोड से छज्जुपुर संपर्क मार्ग का विधायक सोमेन्द्र तोमर ने लोकार्पण एवं ग्राम खेड़ा बलरामपुर में ₹ 83.144 लाख से लागत से बनने वाले खेड़ा बलरामपुर से जहारवीर माड़ी होते हुए ग्राम चंदसारा तक मार्ग का शिलान्यास फीता काटकर किया। सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर विकास कर रही है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आगे कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, नितिन कसाना, अनिल तोमर, नरेंद्र विकल, राहुल गुर्जर, सचिन त्यागी, डॉ. मंजू सेठी, अनार सिंह नेहरा, रविन्द्र तेवतिया, धर्मेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र चौधरी, राजकुमार, चमन सिंह, रामभजन, वेदपाल कश्यप, संजय शर्मा, राकेश गुप्ता, राकेश ठाकुर, गुड्डू गगोल, दिनेश प्रधान, इंदरपाल सैनीआदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment