३२ वी नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक चैम्प्यिनशिप का शानदार आगाज
By News Prahari -
प्रतियोगिता के पहले दिन हरियाणा ने 13 गोल्ड व यूपी 12 गोल्ड प्राप्त कर बनायी अपनी पहचान
प्रतियोगिा का शुभांरभ उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर व खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर किया। इंवेट का आरंभ बालक वर्ग की 100 मीटर की दैाड से आरंभ हुआ। जिसमें दिल्ली के सात्विक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा व तीसरा स्थान हरियाणा के जतिन व मनंत ने प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड में यूपी के अंशुल कुमार ने प्राप्त स्थान प्राप्त किया। दूसरे व तीसरेस्थान पर हरियाणा के अंकित मलिक व रितिक रहे।5000 मीटर दैाड में उत्तराखंड के लिये रिकूं सिंह ने प्राप्त स्थान प्राप्त किया। दूसरे व तीसरे स्थान हरियाणा के अंकित व अमन रहे। हाई जंप में बालक वर्ग में चंडीगढ के चिराग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर उत्तरांखड के कुस्तुब नौटियाल रहे। जेवलिन थ्रो इंवेट में हरियाणा के संदीप ने प्रथम स्थान पर रहे। यूपी के जय कुमार व सूरज ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की बालिका दौड में प्रथम स्थान दिल्ली की स्हेजल नेगी ने प्राप्त किया। दूसरे व तीसरे स्थान पर उत्तराख्ंड की माधवी व यूपी की सविता रही। 5000 मीटर दौड में हिमाचल की तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की मधु दूसरे व उत्तराखंड की दीपिका तीसरे स्थान पर रही। हाई जंप में उत्तर प्रदेश की मानसी ने प्रथम स्थान व अंजली गोस्वामी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट मुकाबले में दिल्ली की समरजीत कौर ने प्रथम , हरियाणा की कीर्ति ने दूसरा व चंडीगढ की खुुशी राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल मिला कर पहले दिन हरियाणा व यूपी के खिलाडियों का दबदबा रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
न्यूज़ प्रहरी । नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई...
-
न्यूज़ प्रहरी । तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(NRC) का विरोध करने वाली एक महिला पुलिस की नजर...




No comments:
Post a Comment