-जिला कारागार प्रशासन बंदियों को वैक्सीनेशन के लिए लिख चुका है  सीएमओ को पत्र
-स्थायी कारागार में 2650 व सर छोटू राम जेल में करीब 150 बंदियों लगनी है कोरोना वैक्सीन

 मेरठ। कोरोना महामारी के चलते जेल में अब तक सौ से ज्यादा संक्रमण के केस आ चुके हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बावजूद अभी तक जेल में बंद बंदियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन नहीं किया जा सका है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को बंदियों के वैक्सीनेशन के लिए पत्र लिखा जा चुका है। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद लगाए गए लॉक डाउन के तहत जो व्यवस्थाए शासन की ओर से की गयी थीं, उनमें एक प्रमुख व्यवस्था जेल चुंगी स्थित सर छोटू राम इंजीनियरिंग कालेज में अस्थायी जेल का निर्माण भी शामिल था। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद संक्रमितों की संख्या में आयी तेजी को देखते हुए  पुलिस का प्रयास तो यही रहा कि कम से कम की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाए। लेकिन लॉक डाउन के दौरान अपराधिक वारदातें भी नहीं के बराबर हो रही थीं। लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा था उन्हें बजाए चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के सर छोटू राम अस्थायी जेल में रखा जाता था। वहां भी जो कैदी आते थे उनका पहले कोरोना टेस्ट कराया जाता। यदि सैंपल संक्रमित होता तो इलाज के लिए मेडिकल या दूसरे स्थान पर भर्ती कराया जाता। यदि सैंपल निगेटिव होता तो भी 14 दिन के लिए अस्थायी जेल में ही क्वारंटाइन किया जाता। अन लॉक के बाद भी यही क्रम चालू रहा और यह व्यवस्था अभी भी बनी हुई है। अस्थायी जेल में रखे गए कैदियों में संक्रमितों की संख्या 100 से ज्यादा है। वहां अभी भी संक्रमण के केसों के मिलने का सिलसिला जारी है। लेकिन अभी भी जो कैदी वहां रह रहे हैं उन्हें वैक्सीन नहीं दी जा सकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को वैक्सीन की व्यवस्था की गयी है, लेकिन जेल के बंदियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गंभीरता नजर नहीं आ रही है। कारागार अधीक्षक विधु दत्त पांडे ने बताया बंदियों को वैक्सीन के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जा चुका है। अस्थायी जेल में वर्तमान में करीब 150 तथा स्थायी जेल में 2650 बंदी हैं। बंदियों को वैक्सीन लगाया जाना बेहद जरूरी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि शीघ्र ही वैक्सीनेशन शुरू कराया जाएगा। हालांकि दांवा किया जा रहा है कि 22 व 23 मार्च को प्रदेशों की जेलों में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का अभियान चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts