जनप्रतिनिधियों ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन व योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
मेरठ । मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजनान्तर्गत प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जनपद की छ: विधानसभाओं में विधायकगणों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायकगणों ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया व मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजनान्तर्गत व अन्य विभागों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस अवसर पर गोरखपुर में आयोजित से मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण कराया गया। बता दें जनपद की सातों विधानसभाओं में पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए 50.50 लाख स्वीकृत किये गये है जिसमें से 25.25 लाख की प्रथम किश्त अवमुक्त भी की जा चुकी है। विधानसभावार जिन पर्यटन स्थलों का विकास किया जाना है उनमें विधानसभा सिवालखास में भोलाझाल का पर्यटन विकास, विधानसभा सरधना में खातनाथ बाबा की समाधि का पर्यटन विकास, विधानसभा हस्तिनापुर में महाभारत कालीन ग्राम हस्तिनापुर में प्रवेश द्वार का निर्माण, विधानसभा किठौर में शंकर ताल का पर्यटन विकास ग्राम नंगलामल, विधानसभा मेरठ कैंट में शहीद स्मारक का पर्यटन विकास, विधानसभा मेरठ दक्षिण में मां मंशा देवी का पर्यटन विकास तथा विधानसभा मेरठ में मां चण्डी देवी मंदिर नौचंदी परिसर का पर्यटन विकास है। शनिवार को कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगणोंने अपने.अपने क्षेत्रों की मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजनान्तर्गत पर्यटन स्थल विकास के लिए योजनाओं का शिलान्यास व अन्य विभागों की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी, एसीएमए, अन्य विभागों के अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment