बागपत के चरण सिंह  ने को.238 प्रजाति के पेडी गन्ना संवर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया 

गन्ना संवर्ग में 2,471कुं. प्रति हेक्टेयर उपज लेकर लखीमपुर खीरी की राजेन्द्रीे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

 

लखनऊ। गन्ना विकास विभाग द्वारा निरंतर राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रदेश के गन्ना कृषकों के मध्य स्वस्थ प्रतियोगी भावना का संचार करते हुए उनकी आय को बढाने का सकारात्मक कार्य किया जा रहा है। 
           इसीक्रम में प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी  संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2020.21 हेतु राज्य स्तरीय गन्ना उत्पादकता पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। राज्य स्तरीय उत्पादकता पुरस्कार के लिये अनुमन्य दो संवर्ग, तथा. पेड़ी गन्ना एवं पौधा गन्ना हेतु प्रदेश भर से कुल 120 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं थीं। गन्ना फसल प्रतियोगी खेतों की कटाई हेतु राज्य स्तर से कटाई अधिकारी नामित किये गये। नामित कटाई अधिकारियों के स्तर से प्राप्त परिणामों के आधार पर कृषकों को विजयी घोषित किया गया। 
 चरण सिंह पुत्र रामधन, ग्राम.रन्छाड़,जोन.मलकपुर,जिला.बाग़पतने को.0238 प्रजाति के पेड़ी गन्ना संवर्ग में 1,809 कुं. प्रति हेक्टेयर उपज लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि पौधा गन्ना संवर्ग में राजेन्द्री देवी पत्नी श्री जागेश्वर, जोन गुलरिया जिला लखीमपुर खीरी ने को.0238 प्रजाति में 2,471 कुं. प्रति हेक्टेयर उपज लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता गन्ना कृषकों में प्रत्येक को पुरस्कार स्वरूप अंकन 50,000 की धनराशि प्रदान की जायेगी।
प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, संजय आर.भूसरेड्डी ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय उत्पादकता पुरस्कार योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की प्रति हे. उपज को अधिकाधिक बढ़ाने के लिए गन्ना किसानों में स्वस्थ प्रतियोगी भावना का संचार करना है, साथ ही गन्ना कृषकों के बीच ऐसी जागरूकता पैदा करना है, जो दूसरे गन्ना कृषकों के लिये प्रेरक साबित हो सकें।
गन्ना आयुक्त ने यह भी बताया कि इस योजना के पुरस्कारों का वितरण मुख्यमंत्री के करण्कमलों द्वारा लखनऊ में विभाग द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में किया जायेगा। पुरस्कार वितरण समारोह में गन्ना मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। 




No comments:

Post a Comment

Popular Posts