लापरवाही की हद पार इस साल एक दिन में सबसे अधिक 23 संक्रमित मिले      


मेरठ।  सोमवार को कोरोना केे मिले २३ संक्रमित मरीजों के मिलने से पिछले साल की याद दिला दी है। यह सब हम लोंगों की लापरवाही का नतीजा है। जिससे एक बाद फिर कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। अगर लोगों ने सोशल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग नहीं किया तो कोरोना केे संक्रमण की रफ्तार को बढने से कोई नहीं रोक सकता है।

 
सोमवार को माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग को 3947 सैपंल जांच केेलिये भेजे गये थे। जिसमें से 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। तीन बिजनेस मैन, तीन शिक्षक, तीन नौकरी पेशा , आधा हाऊस वाइफ, दो छात्र व एक किसान शामिल है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि इन लोगों के सम्पर्क में कितने लोग आये है। यह तो जांच केे बाद पता चल पायेगा। 
 लोगों की लापरवाही से कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। कोरोना के कहर को लोग भूलने लगे है बाजार हो या बस या धार्मिक कार्यक्रम या राजीनितक कार्यक्रम दो गज की दूरी बनानेे व मास्क को पहनने में पूरी तरह लापरवाही की जा रही है। नियमों लगातार अनदेखी कोरोना को पैर पसारने में मदद कर रहा है। यही हाल रहा तो नाईट क्र्फयू व लाकडाउन की स्थिति कभी बन सकती है। पुलिस प्रशासन केे साथ स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों कोरोना केे नियमोंं का पालन करने की अपील कर  रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts