हरियाण के एथलीट ने 81 पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया
 तो यूपी ने 60पदक प्राप्त करअन्य राज्यों को चौकाया

मेरठ।  कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में चल रही 32 वी नोर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता में  हरियाणा के खिलाडियों ने 28 गोल्ड , 27 सिल्वर 26 कास्य पदक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही पदको की दौड में  पंजाब , चडीगढ को पछाडते हुए 27 गोल्ड, 20 सिल्वर 13कास्य पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली तीसरे स्थान पर रही। उसके खिलाडियों ने 15 गोल्ड 16 सिल्वर व 15 कास्य पदक प्राप्त किये। मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह क्र ीडा भारती के जिला अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कार भेंट कर उनका हौसला बढाया। 
 
प्रतियोगिता के अंतिम दिन इंवेट की शुरूआत बालक वर्ग में अडंर 20 में 400 मीटर की दौड से आंरभ हुई। जिसमें जम्मू कश्मीर के बाबर चौधरी ने 49.80 का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान यूपी के नितिन कुमार  रहे जिन्होंने 49.82 का समय लिया। तीसरा स्थान हरियाणा के हरदीप सिंह रहा जिन्होनं51.52 का समय लिया। इसके  बाद 10 मीटर की बालकों को दौड आरंभ हुई जिसमें उत्तराखंड के रिंकू सिंह ने 32:47.31 मिनट कर समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूपी के गण्ेाश कुमार बिंड ने 33:28.44 मिनट का समय लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के मोहित कुमार ने 35:28.44 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों के अंडर 20 ट्रिपल जंप में पहला व दूसरा स्थान हरियाणा के विकास व रोहित कुमार प्राप्त किया। पॉल वाल्ट में यूपी के अवनीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में  भी यूपी के खिलाडियों ने अपनी चमक को बरकरार रखा। यूपी के मुकल ने 68.42 मीटर फैंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  
पंजाब के गुरूदेव ने 65.12 मीटर फेंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के चेतन तीसरे स्थान पर रहे। बालकों की अंडर 18 400 मीटर बाधा दौड में दिल्ली के निपुण तंवर ने प्रथम हरियाण के आदेश ने दूसरा,  यूपी के अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400मीटर की बाधा दौड में हरियाणा के हरेन्द्र ने प्रथम दिल्ली के शुभम सिंह रावत ने दूसरा दिल्ली के ही यशपाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में यूपी के प्रदीप कुमार ने प्रथम स्थान पंजाब के सुखप्रीत सिंह ने दूसरा हरियाणा के नितिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
         बालिका वर्ग में 400  मीटर की अंडर 20 यूपी की शिवानी प्रथम  स्थान प्राप्त कर गोल्ड पर कब्जा किया। 3हजार मीटर दौड में उत्तराख्ंाड की आशा बिष्टï ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल मिलाकर यूपी के होनहारों ने इस प्रतियोगिता में अलग पहचान बनायी है। जबकि प्रतियोगिता पंजाब व चंडीगढ के खिलाडी शिरकत कर रहे थे। इसी से पता चलता है। यूपी के खिलाडी अब अपनी प्रतिभा को दिखाने लगे है। 
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने विजेता खिलाडियों को पदक प्रदान किया। इस मौके पर जिला एथलेटिक संघ के तकनीकी टीम के अरूण कुमार , वैशाली , रिया, सत्यप्रकाश शर्मा, आदित्य, कुलदीप, अंशुली, निशू, राधा चौधरी,  भारतीय एथलेटिक  संघ के उपाध्यक्ष जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के सचिव पी के श्रीवास्तव जिला एथलेटिक संघ के सचिव अन्नू कुमार, आदि ने प्रतियोगिता शानदार तरीके आयोजित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts