मेरठ। शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने पुलिस पर सुनवाई ना करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। डीएम को मैसेज करने के बाद युवक कलेक्ट्रेट जा पहुंचा। जहां पहले से मौजूद पुलिस ने युवक को धर दबोचा। बाद में अधिकारियों ने पीड़ित की सुनवाई करते हुए मामले में कार्यवाही के आदेश दिए हैं। पल्लवपुरम निवासी मोहित शर्मा के मुताबिक आठ फरवरी को उसके पड़ोसी नाजिम, अर्चना और दीपक शर्मा ने उस पर जानलेवा हमला किया था। बड़ी मशक्कत के बाद इस मामले में 16 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दीपक का आरोप है कि पुलिस ने आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसी के साथ उसके मुकदमे को फर्जी बताया जा रहा है। दीपक ने बताया कि वह आरोपियों की दहशत के चलते दो दिन से सड़कों पर भूखा घूम रहा है। सुबह को पीड़ित ने डीएम के मोबाइल पर मैसेज करते हुए आज कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन ने कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया। दोपहर को जैसे ही युवक कलेक्ट्रेट में दाखिल हुआ तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। घटना के चलते कलेक्ट्रेट में हंगामा खड़ा हो गया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक की समस्या सुनी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सबसे पहले युवक को खाना खिलाये जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ युवक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment