मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान एक भिखारी के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, सुबह को सड़क चलते लोगों ने बच्चा पार्क पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी देखी। घटना के बाद मौके पर लोगों का मजमा लग गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की शिनाख्त राकेश उर्फ सिकंदर पुत्र गोपाल दास के रूप में की गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा राजेश कुमार निगम ने बताया कि युवक बीएचईएल सादाबाद गेट जनपद हाथरस का रहने वाला था। मृतक भीख मांग कर अपना गुजारा करता था। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सदर दिनेश चंद्र ने बताया कि मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts