मेरठ की महापंचायत में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल बोले



मेरठ। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 250 लोग शहीद हो चुके हैं तीन महीने के अंदर लेकिन सरकार के कानों में जू नहीं रेंग रही है। 70 साल में सभी पार्टियों ने किसानों को धोखा दिया है किसानों को।
 रविवार को दोपहर करीब दो बजे बजे मेरठ में दिल्ली बाईपास स्थित संस्कृति रिसोर्ट में किसान महापंचायत को संबोधित करेंने पहुंच गए है। इनके साथ मंच पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और कई नेता मौजूद हैं। केजरीवाल ने पहुंचते ही किसानों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने कहा कि 250 लोग शहीद हो चुके हैं तीन महीने के अंदर, लेकिन सरकार के कानों में जू नहीं रेंग रही है। 70 साल में सभी पार्टियों ने किसानों को धोखा दिया है किसानों को। कहा कि किसान बस फसल का सही दाम मांग रहा है लेकिन सरकार नहीं मान रही है कोई भी सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लिखकर दिया कि हम एमएसपी नहीं देंगे। 
भगवंत मान आप के सांसद ने कहा कि जितने भी किसान आए हैं वे आप व देश की रीढ़ की हड्डी हैं। कहा कि किसान दिल्‍ली के बार्डर पर बैठे हैं ठंड में गर्मी में बैठे हैं। सरकार ने किसानों को कहा कि वे तो देशद्रोही हैं। कहा कि वहां जितने भी किसान बैठे हैं, उनके परिवार के कई लोग बार्डर पर देश की रक्षा कर रहे हैं। उनको देशद्रोही क्‍यों बोल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भाजपा सरकार को उनकी ही धरती पर ही आकर चुनौती दे रहे हैं। ये किसानों के हितकारी हैं। उन्‍होंने जियो कंपनी और सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केवल जियो वालों को आटा दिया जा रहा है। 

पार्टी इन कानूनों को वापस कराकर ही दम लेगी। इस दौरान प्रदेश के सह-प्रभारी नदीम जायसी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत मक्कड़, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रदेश प्रवक्ता पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी के अलावा मेरठ जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी, सुशील पटेल आदि मौजूद थे।
कांग्रेस छोड़ आप की सदस्यता ली: 

आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल किया। इनमें मेरठ महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सलीम पठान, पूर्व उपाध्यक्ष इरशाद खान, पूर्व उपाध्यक्ष (कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग) वकील अक्कासी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सांस्कृतिक विभाग शाहिद सैफी, पूर्व उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस जावेद सिद्दीकी आदि ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

कड़ी सुरक्षा में  सभा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सभा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सीओ दौराला के नेतृत्व में दौराला, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, टीपीनगर और परतापुर थानों की पुलिस सभा स्थल पर रहेगी। यातायात पुलिस को अलग से लगाया गया । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts