Meerut।
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स  एसोसिएशन  की केंद्रीय कार्य समिति द्वारा  दिए गए अनुमोदन के तत्वधान मे आज मेरठ डिस्कॉम हेतु कार्य समिति गठित की गई जिसमें समिति द्वारा इं0 मुकेश  कुमार अधिशासी अभियंता को मेरठ डिस्कॉम के अध्यक्ष पद के लिए  चुना गया है। 

इं0 मनोज कुमार अधिशासी अभियंता को  कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। इं0 आशीष लाल अधिशासी अभियंता को संगठन सचिव के पद पर तैनात किया गया है । इं0 शैलेंद्र सिंह सहायक अभियंता को कोषाध्यक्ष व श्री इं0 महेश चंद अधिशासी अभियंता को  क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ जोन बनाया गया है इं0  प्रिंस कुमार गौतम को मीडिया प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मेरठ एवं बुलंदशहर जोन के पद पर तैनात किया गया है  । इं0 वाईपी सिंह अधिशासी अभियंता को क्षेत्रीय अध्यक्ष नोएडा जॉन बनाया गया है। नरेश कुमार सहायक अभियंता को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नोएडा जो बनाया गया है ।मनोज कुमार उपखंड अधिकारी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गाजियाबाद जॉन के लिए चुना गया है।  इं0 महावीर सिंह उपखंड अधिकारी  को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गाजियाबाद जोन  बनाया गया है। इं0 शैलेंद्र गौतम को क्षेत्रीय अध्यक्ष मुरादाबाद जोन के पद पर तैनात किया गया है।  इं0 प्रदीप कुमार उपखंड अधिकारी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  मुरादाबाद जोन बनाया गया। है इं0 राज्यपाल रघुवंशी अधिशासी अभियंता को सहारनपुर जॉन के अध्यक्ष पद पर तैनात किया  गया है ।इं0 अनिल कुमार वर्मा अधिशासी अभियंता को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहारनपुर बनाया गया है। इं0 गुलाब सिंह अधिशासी अभियंता को क्षेत्रीय अध्यक्ष बुलंदशहर जोन बनाया गया है। इं0 सोमदत्त सोलंकी उपखंड अधिकारी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बुलंदशहर जोन बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts