कोविड से पीडित होने के कारण दिल्ली में चल रहा था उपचार 

 निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ी

 

मेेरठ। शुक्रवार का दिन शहरवासियों के लिये दुख भरी शहर लेकर आयी। । सेंट जॉन सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। वह दिल्ली कोविड का इलाज करा रही थीं और वेंटिलेटर पर थीं।उपचार के दौरान उनके फेंफाडों ने कार्य करना बंद कर दिया था।  उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन गत 20 दिसंबर से कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं। नजदीकी शिक्षकों व प्रधानाचार्य के अनुसार दो दिन पहले उनकी बेटी से हुई बातचीत के दौरान पता चला था कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार है। वह वेटिंलेटन्र पर थी रात के समय उनके फेंफडों ने कार्य करना बंद कर दिया था। रात में उनका देहांत हो गया। उनके निधन की खबर से शहरभर में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन के निधन की खबर शहरवासियों को लगी तो वह स्वजन को संवेदना प्रकट करने के लोग उनके स्थानीय आवास पर पहुंचे। प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन अपने छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।  वे अक्सर छात्र और छात्राओं को एग्जाम में अच्छे नंबर के लिए टिप्स देते हुए प्रेरित करती थी। अखबार के माध्यम से भी वे अपनी बातों को छात्रों तक पहुंचाती थीं। उनके असमय निधन से छात्र छात्राएं भी दुखी हैं। बीते दिनों कोरोना होने के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालात में हो रहा था सुधार
उनके शरीर से कोविड वायरस खत्म हो चुका था और निमोनिया रह गया थाए जिसका इलाज चल रहा था। लेकिन गुरुवार की रात अचानक स्थिति बिगडऩे के बाद डॉक्टर नहीं संभाल सके और उनकी मृत्यु हो गई। चंद्र रेखा जैन के पति अनिल जैन व परिवार के अन्य सदस्य उनका पार्थिव शरीर लेने दिल्ली से मेरठ लाया गया । जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके शहर के गणमाण्यगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts