मेरठ ।ब्रह्मपुरी निवासी महिला ने एक युवक पर निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसे वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

महिला ने बताया कि उसका निकाह छह वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन उसके पति से उसकी अनबन चल रही थी। जिसके बाद उसकी सहेली ने उसकी मुलाकात सद्दीक नगर निवासी अपने देवर शहजाद से कराई थी। आरोप है कि शहजाद ने उसे निकाह करने का झांसा देकर परतापुर स्थित होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। शहजाद ने उसका गर्भपात भी कराया। 
आरोप है कि जब उसने निकाह करने की बात कही तो वह मुकर गया और विरोध करने पर उसे जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को जांच के लिए भेजा है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts