महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण व स्वावलंबन पर रहेगा जोर

👉नारी का सम्मान परंपरागत रूप से हमारे संस्कार का हिस्सा.  सांसद
👉बेटी के जन्म से पहले ही शुरू हो जाती है सरकार की योजनाएं, पात्र लें उनका लाभ.आयुक्त
👉मिशन को दिल से लें, पूरे मनोयोग से करें इस पर कार्य. अपर पुलिस महानिदेशक
👉जनपद में 100 महिलाएं होंगी रोल मॉडल के रूप में चयनित:- जिलाधिकारी
👉जिलाधिकारी ने बताये महिलाओं और बालिकाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर

 संवाददाता
 

मेरठ । प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, गरिमा, सशक्तीकरण और स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति का शुभारंभ शनिवार को चौधरी  चरण सिंह विश्वविद्यालय  के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान परंपरागत रूप से हमारे संस्कार का हिस्सा रहा है। इस अवसर पर मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व नाटिका का मंचन किया गया। सांसद व अधिकारियों ने अभियान के प्रचार प्रसार के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आज बड़ी खुशी का पल है कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सशक्तीकरण और स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति चलाया है। उन्होंने कहा कि नारी का उत्थान व सशक्तीकरण सभी की जिम्मेदारी है व इसमें सभी की भूमिका है। सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के घटित हो जाने के उपरान्त पीड़ित को दी जाने वाली मदद का रिस्पान्स टाइम कम होना चाहिए।

किठौर के विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तीकरण व स्वाभिमान के लिए अनेक कार्य किये हैं। हम सभी संकल्प लें कि सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ लें तथा अन्य पात्रों को भी योजना का लाभ दिलवायें। इसके लिए जागरूकता व सफल क्रियान्वयन की आवश्यकता है। आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि आज से मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत पूरे प्रदेश में हो रहा है। देश की आधी आबादी का सम्मान सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षाए सम्मान व स्वावलंबन के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म से पहले ही सरकार द्वारा संचालित योजनाएं शुरू हो जाती है। पात्रों को आगे आकर उन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी व बालिकाओं की सुरक्षा  व उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कानून व योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाये तथा लड़कों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाया जाये। लड़कियों को भी लड़कों की तरह बराबर का सम्मान व प्रगति के अवसर प्रदान होंए यह अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी से पीछे नहीं है। प्रत्येक क्षेत्र में अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग का आशय पुलिस पब्लिक है व पब्लिक पुलिस से है। हम सबको मिलकर इस मिशन को सफल बनाना हैए जिसमें पुलिस विभाग की एक बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी के अंदर सुरक्षा व सम्मान की भावना जागृत हो। हमें इस मिशन को दिल से लेना चाहिए और पूरे मनोयोग से इस पर कार्य करना चाहिए। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
जिलाधिकारी केण् बालाजी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षाए सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर  से वासन्तिक नवरात्र तक 180 दिन का विशेष अभियान मिशन शक्ति चलाया जायेगाए जिसमें 24 विभागों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे। जनपद में 100 महिलाओं को रोल मॉडल के रूप में चयनित किया जायेगा। थानों में महिला हेल्पडेस्क, ग्रामों में मिशन शक्ति पंचायत, मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग आदि कार्यक्रम किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा आदि के लिए सरकार की ओर विभिन्न हेल्पलाइन नंबर संचालित हैं, जिसमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवाए 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइनए 102 स्वास्थ्य सेवाए 108 एम्बुलेन्स सेवा व 1800.180.5145 चिकित्सीय हेल्पलाइन है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य विकास अधिकारी ईषा दुहनए नगरायुक्त अरविन्द चैरसिया, हर्ष गोयल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण व बड़ी संख्या में आई मातृशक्ति उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts