मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा रितु महेश्वरी व जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने किया अभियान का शुभारंभ


डीएम कैंप ऑफिस से एलईडी वैन एवं प्रचार वैन को झंडी दिखाकर किया गया रवाना




नोएडा। प्रदेश सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उनके स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान च्मिशन शक्तिज् शुरू किया है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान च्मिशन शक्तिज् का आगाज शनिवार को हुआ। नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं शासन से नामित इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रितु महेश्वरी तथा जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर डीएम कैंप ऑफिस नोएडा से एक एलईडी वैन एवं प्रचार वाहन को रवाना किया। संबंधित प्रचार वाहनों द्वारा जनपद में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा जो महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है, ताकि इसके प्रति जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा सके।


इस अवसर पर नोडल अधिकारी रितु महेश्वरी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उनको स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से च्मिशन शक्तिज् संचालित किया जा रहा है। इसकी सफलता में मीडिया की भी अहम भूमिका है। उन्होंने बताया  च्मिशन शक्तिज् प्रथम चरण में १७ अक्टूबर से २५ अक्टूबर तक जनपद में संचालित किया जाएगा और इस महत्वाकांक्षी अभियान में महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों की भी अहम भूमिका दर्ज कराते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया शासन द्वारा इस कार्यक्रम के लिए उन्हें नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनके द्वारा स्वयं भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया च्मिशन शक्तिज् के अंतर्गत संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपनी कार्य योजना तैयार कर ली गई है, जिसके अनुरूप जनपद में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक पीएन श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में विकास भवन प्रांगण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिलाओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। जागरूकता रैली सूरजपुर क्षेत्र में निकाली गयी।  महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को रैली के माध्यम से जागरूक किया गया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts