वरिष्ठ  संवाददाता
 

मेरठ।शहर में बच्चा चोर गैंग पूरी तरह सक्र्रिय । इसका नजरा भैंसाली बस स्टैडं पर देखने केा मिला जब मुजफ्फर नगर आयी एक महिला के सात साल के बच्चे केा महिला ने गायब कर दिया। बच्चे के गायब होते ही महिला ने तत्परता दिखाते हुए सदर थाना  पुलिस व पीआरबी को घटना की बारे में जानकारी दी। जिस पर पुलिस कुछ ही घंटे में बच्चे को तलाश कर मॉ के सौंप दिया।
  बता दें शनिवार को एक महिला अपनी रिश्तेदारी में मिलने के लिये मुजफ्फरनगर से मेरठ आयी थी। जैसे ही वह बस उतरी तभी भीड में उसका सात साल का बच्चा गायब हो गया। बच्चे केअचानक गायब होने से महिला पूरी तरह घबरा गयी। बच्चे केा उसने आसपास तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। महिला सीधे सदर थाने में पहुंची। जहां उसने पूरा वाकया एसओ सदर विजय कुमार गुप्ता से बताया। जिस पर एसओ ने इसके लिये पीआरबी 557 पर तैनात पुलिस कर्मियों केा लगाया। जिस पर थाना पुलिस व पीआरबी बच्चे की तलाश में जुट गयी। कुछ घंटे के बाद बच्चा एक मदिर के पास से बरामद कर लिया। बच्चे ने बताया उसे एक महिला लेकर आयी थी। वहां पर छोडकर चल गयी। जेैसे ही पुलिस कर्मी बच्चे लेकर थाने में पहुंचे जैसे ही महिला ने अपने बच्चे को देखा तो दौड उसने उसे सीने से लगा लिया। यह सीने देख कर थाने में कुछ पुलिस कर्मियों की आंखे भर आयी।
  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts