वरिष्ठ संवाददाता

 

मेरठ। मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। मंडी समिति सचिव को ज्ञापन सौंपा। व्यापारी शास्त्रीनगर में भाजपा नेता विनीत शारदा के घर पहुंचे और प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपा।
मेरठ में लगातार पांचवें दिन मंडियों में मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन जारी रखा। दिल्ली रोड नवीन मंडी और लोहियानगर मंडी में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। दिल्ली रोड नवीन सब्जी मंडी में अध्यक्ष अशोक सोनकर तथा महामंत्री सरफराज अंसारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। मंडी समिति सचिव को ज्ञापन सौंपा। काली पट्टी बांधी और मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग की।
दूसरी ओर, लोहियानगर मंडी में अध्यक्ष राजकुमार सोनकर, महामंत्री ब्रहमपाल, कोषाध्यक्ष अशरफ कुरैशी, अमरीश गुप्ता मोनू, अशोक और सौरभ सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर, विपिन गोयल, राजकुमार मदान, विनोद त्यागी, तरुण शर्मा, अतीक अल्वी, राकेश सैनी, कृष्णपाल शर्मा, हाजी मेहराज संजीव भटनागर, निर्वाचन रस्तोगी, सुनील कुमार मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल के घर पहुंचे। भाजपा नेता ने कहा कि वह उनकी मांग सरकार तक पहुंचाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts