सहायक नगर आयुक्त पर हमला ,अर्भद्रता

 वरिष्ठ संवाददाता

 मेरठ । भाजपा युवा मोर्चा इकाई अब भाजपा गुंडा मोर्चा मोर्चा बन गई है। ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है क्योंकि केंद्र और प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी की इस इकाई के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में दहशतगर्दी का नंगा नाच किया।
कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त और नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की। भाजपा के इन गुंडों को नगर निगम के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से खदेड़ा। गौवंश मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नगर निगम पर बीते कई दिन से दबाव बना रहे हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के सामने सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह की गाड़ी रोके की और उन्हें जबरन निगम कार्यालय ले आए। कार्यकर्ताओं ने सहायक नगर आयुक्त को उनके कार्यकाल में बंधक बना दिया।
इस दौरान नगर निगम कर्मचारी वहां पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। सहायक नगर आयुक्त के साथ भी कार्यकर्ताओ ने बदसलूकी की। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने बमुश्किल भाजपाइयों को खदेड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह व सीओ कोतवाली मय फोर्स पहृुंचे। निगम के कर्मचारियों ने अधिकारियों से भाजपायुवा मोर्चा के कार्यकत्ताओं के द्वारा की गयी मारपीट व अर्भद्रता के बारें बताया। क र्मचारियों ने चेतावनी दी है अगर भाजपा कार्यकर्त्ताओं का रवैया इस तरह रहा तो वह आंदोलन करने के मजबूर हो जाएगे।
 वही घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने एसपीसिटी से निषपक्ष मामले की जांच पडताल कर कार्यवाई करने के कहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts