प्रमुख संवाददाता मेरठ। संसद के दोनों सदनों से पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ भाकियू के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू कर दिया। मेरठ समेत वेस्ट यूपी में भाकियू के आह्वान पर कार्यकर्ताओं और किसानों ने कृषि विधेयकों के खिलाफ आज 11 बजे से आंदोलन शुरू कर दिया है। जगह.जगह पर भाकियू के कार्यकर्ता और किसान सड़क पर उतर कर किसान विधेयकों का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान भाकियू कार्यकत्र्ताओं की पुलिस से जाम को कई स्थानों पर झडप भी हुई। कुल मिलाकर अन्य राजनीतिक दलों से मिले समर्थन से भाकियू ने अपनी ताकत का अहसास भाजपा को करा दिया है।
कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बस स्टैंड पर सुबह 10 बजे जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी सुबह 10 .30 बजे से ही कृषि बिलों के खिलाफ मेरठ के रमाला क्षेत्र के गांव किशनपुर बराल बस स्टैंड पर जाम लगाया। बता दें कि मेरठ समेत वेस्ट यूपी में भाकियू ने दो सौ स्थानों पर चक्का जाम करने की घोषणा की है। किसान कृषि विधेयकों के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत बंद का समर्थन कंागेे्रस , सपा, आम आदमी पार्टी व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कर रही है। भारत बंद के दौरान स्कूल बस, एम्बूलेस सेवा केा अलग रखा गया है।
विरोध कर रहे है किसानों ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर जाम कर दिया हैण् आंदोलन को देखते हुए एडीजी राजीव सब्बरवाल ने पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट कर दिया है। हाईवे पर जगह.जगह पुलिस भी तैनात कर दी गई है। प्रदर्शन स्थल पर एसडीएम एएसीएम और अन्य अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ गश्त लगा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment