मां की शह पर 8 साल से छोटी बहन का कर रहा था रेप, अरेस्ट


लखनऊ। राजधानी से बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामना आया है। रक्षा का वचन देने वाला सगा भाई ही अपनी छोठी बहन का आठ साल से बलात्कार करता रहा और इसमें उनकी मां ने भी उसका साथ दिया।  पीडित बहन की शिकायत पर भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने 1090 पर फोन करके पुलिस को बताया कि उसका भाई उसका यौन शोषण करता है और इसमें उसकी मां भी साथ देती है। जिसके बाद इंस्पेक्टर पीजीआई केके मिश्र के अनुसार रात आठ बजे किशोरी ने शिकायत की थी।
जिसके बाद एक दरोगा जांच करने के लिए गए थे। लेकिन किशोरी की मां ने हस्तक्षेप करते हुए दरोगा को लौटा दिया। लेकिन शिकायत की गम्भीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर केके मिश्र महिला दरोगा गीता सिंह के साथ दुबारा किशोरी के घर पहुंचे। इस बार भी किशोरी की मां ने जांच में दखल देने का प्रयास किया।जिसके बाद महिला दरोगा ने किशोरी को कमरे में ले जाकर बात की।
अकेले दरोगा गीता सिंह के सामने बात करने के दौरान पीडि़त किशोरी फूट.फूट कर रोने लगी। उसने बताया कि आठ साल से बड़ा भाई उसके साथ दुराचार कर रहा है।शिकायत करने पर मां भी भाई का साथ देती है। यही नही संबंध बनाने से इनकार करने पर उसे पीटा जाता है। पूछताछ करने के बाद दरोगा गीता सिंह ने इंस्पेक्टर को किशोरी के बयान की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक और उसको शह देने वाली मां को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। उसका मेडिकल चेकअप भी कराया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts