76 मरीज संक्रमित मिलने से मचा प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हडकंप 
 
मेरठ । मेरठ में कोरोनो से संक्रमित मरीजों के मिलने से स्थिति दिन पर दिन भयावह होती जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की आयी रिपोर्ट में अब तक के सारे आंकडों को पीछे छोड दिया। जिले में अभी तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोनो से76 संक्रमित मरीज मिले है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। संक्रमित मरीजों की तेजी से बढती संख्या को देखते हुए शनिवार व रविवार होने वाले लॉक डाउन में काफी संख्ती की उम्मीद दिखाई दे रही है। इससे पूर्व एक दिन में पहले72 संक्रमित मरीज मिले थे। 
 मेरठ में अब कोरोनो से संक्रमित मरीजों की संख्या 3133 हो गयी है। जिनमें से 2479 लोगों को उपचार के बाद छूटटी दी जा चुकी है। वहीं 547 संक्रमितों को उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। शुक्रवार को 2389 सैंपल जांच हुई। जबकि 2453 सैंपल जांच के लिये भेजे गये थे। मेरठ में अब तक 1378854लाख की जांच हो चुकी है। जिसमें 134216 की रिपोर्ट ऋणात्मक आयी है। मेरठ में99 लोग होम आइसोलेशन में है। 505मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। वर्तमान में 547 एक्टिव केस है। अब तक 107 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। 
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts