20 दिनों अस्पताल में चल रहा था उपचार 
आगरा। रविवार की सुबह आगरा के कमिश्नर मंडलायुक्त अनिल कुमार के पिता का निधन कोरोना की वजह से हो गया है। 74 वर्षीय आरसी मीणा का उपचार नोएडा के जेपी अस्पताल में चल रहा था। वहां उनकी मृत्यु हो गई। वह चार अगस्त को पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ कमिश्नर अनिल कुमार की मां और बहन भी पॉजीटिव आए थे। एक फॉलोवर, होमगार्डए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित करीब 10 से ज्यादा केस अब तक मंडलायुक्त कार्यालय में आ चुके हैं। उनकी मां की हालत अभी स्थिर है। कमिश्नर के पिता के निधन पर आगरा मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कमिश्नर के पिता का अंतिम संस्कार आगरा के विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts