ग्रेटर नोएडा। स्कूल से टीसी लेने के लिये ११ साल को बच्चा गायब हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की छानबीन करनी आरंभ कर है। पुलिस के मुताबिक किदवाई नगर निवासी जाकिर के बेटा शानू 11 साल का है। ये शुक्रवार को करीब 11 बजे घर से स्कूल से टीसी लेने के लिए कहकर गया था। उसके बाद ये वापास घर नहीं लौट कर आया। घर वालों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग चला। वही पडोस में रहने वाले बच्चे ने उससे तालाब में नहाता हुआ देखना बताया है। पुलिस बच्चे के कहने पर गोताखोरो की मदद से बच्चे को तालाब में तलाश करने मे जुट गयी है। वही आस पास के लोगो मे चर्चा है इसके साथ दूसरा बच्चा भी था। हालाकि पुलिस के अधिकारी उसकी पुष्टी नहीं कर रहे है।
No comments:
Post a Comment