पुलिस से धक्का.मुक्की. जमकर हंगामा
मेरठ
। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह और अतुल प्रधान के नेतृत्व में जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर बैठक की गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालने लगे। पुलिस प्रशासन ने जैसे ही सपा नेताओं को जेल रोड पर सपा कार्यालय के बाहर रोकने का प्रयास किया तो सपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस से धक्का.मुक्की कर दी।


बता दें कि सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल और कई थाना प्रभारियों से धक्का.मुक्की की गई। पुलिस व पीएसी फोर्स ने सपा नेताओं को आगे नहीं जाने दिया। इस पर सपा नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता एनसीईआरटी की नकली किताबों के करोड़ों रुपए के खेल कर रहे हैं। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। सपा नेताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार हर रोज हो रही हैं। बढ़ती महंगाई लोगों को घर से बेघर कर रही है। मेरठ जिले में धारा 144 लागू हैए उसके बाद भी भीड़ जुटी। सीओ संजीव देशवाल का कहना है कि ज्ञापन देकर सपा नेता चले गए हैं।
ें एसटीएफ व पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को थाना परतापुर क्षेत्र में भाजपा नेता के गोदाम में छापा मारकर करीब 35 करोड़ की एनसीईआरटी की फर्जी किताबें और छह प्रिटिंग मशीन बरामद की गई थी। जांच में सामने आया कि प्रिंटिंग प्रेस और गोदाम में फर्जी पुस्तकें तैयार की जा रही थी। वहीं एनसीईआरटी की 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकली किताबें बरामद होने के मामले में परतापुर पुलिस ने भाजपा नेता संजीव गुप्ता की मोहकमपुर स्थित फैक्टरी ;प्रिंटिंग प्रेसद्ध को सील कर दिया है।


101ए 102ए पुलिस से सपाईयों से होती नोंक.झोंकए कलेक्ट्रेट पर उपस्थित पुलिस फोर्स।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts