घरों पर ही अदा की गई नमाज. मांगी दुआ 
मेरठ। 2020 बकरीद का पर्व शनिवार को मेरठ  जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते के घरों पर ही नमाज अदा की गई। ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। शहर काजी ने लोगों से घरों पर नमाज अदा करने अपील की। शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के चलते सड़कों पर कम ही लोग नजर आए। बेवजह घूमने वालों पर पुलिस सख्ती दिखाएगी। मेरठमें मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों पर नमाज अदा की।

बकरीद का पर्व पर लेकर मुस्लिम समुदाय में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। हालांकि कोरोना का साया त्योहार पर नजर आया। लोगों ने घरों में नमाज अदा की इसके बाद कुर्बानी की तैयारी करने में जुट गए। लॉकडाउन के दौरान जैसा प्रावधान चल रहा है,उसी के अनुसार मस्जिदों में 5 लोगों ने नमाज अदा की। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा है। लोगों को ईदगाह की ओर जाने से पुलिस रोकती रही। शाही जामा मस्जिद में शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने नमाज पढ़ाई। नायब शहर काजीए मस्जिद के मोअÓिजम समेत पांच लोगों ने नमाज पढ़ी।

 वैसे आमतौर पर बकरीद पर शाही ईदगाह में शहर काजी नमाज पढाते हैं, लेकिन करोना संक्रमण को देखते हुए शाही ईदगाह में नमाज पढऩे पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ते हुए शहर काजी ने कहा कि बकरीद का पर्व हमें अल्लाह के हुक्म को मानने का जÓबा प्रदान करता है। हजरत इब्राहिम के जीवन काल में घटित घटनाओं का जिक्र करते हुए बकरीद के महत्व को बताया।
शहर काजी ने कहा इस्लाम में दिखावे और आडंबर का कोई स्थान नही है। अमन चैन कायम रखने और कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए दुआ हुई। घरों में नमाज अदा करने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोग और ब'चे नए कपड़े पहन कर त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए। लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। हालांकि गले मिलने और हाथ मिलाने जैसे रिवाजों से दूर लोग दूर ही रहे।
  दो गज से दूरी से दी ईद की मुबारकबाद 
  कोरोना के संक्रमण के चलते ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दो गज की दूरी से एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। वही मुस्लिम महिलाओं ने घरों की नमाज अदा करते हुए एक दूसरे केा ईद की मुबारक बाद दी। कोरोना के  संक्रमण को देखते हुए ज्यादातार लोगों ने मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए एक दुसरे को मुबारकबाद दी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts