मेरठ के शताब्दी नगर में खुलेगा खेल विश्वविद्यालय 

० पहले लखनऊ में खेल विवि खोलने का था विचार 


न्यूज प्रहरी ,मेरठ।
खिलाडियों के लिये खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश राज्य खेल विश्वविद्यालय अब मेरठ के शताब्दी नगर में खोला जाएगा। इसके लिये २३ एकड जमीन भी को भी चिन्ह्ति कर लिया गया है। पहले यह खेल विवि लखनऊ में खुलने वाला था। लेकिन निर्माण एंजेसियों की रिपोर्ट दिये जाने के बाद फैसला बदला गया है। इसे वेस्ट यूपी के खिलाडियों को काफी फायदा मिलेगा। खेल विभाग ने मेरठ के आरएओ आले हैदर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कि वे भूमि की उपलब्या, इन्फ्रंंास्ट्रक्टचर और संसाधनों को देखते हुए एक प्रस्ताव जल्द ही उपलब्ध कराये। 


इस सबंध में शासन ने मेरठ के डीएम अनिल ढीगंडा से पूछा था कि क्या मेरठ में खेल विश्वविद्यालय के लिये जमीन उपलब्ध हो सकती है। जिस पर उन्होने जमीन उपलब्ध कराने की सहमति दे दी थी। खेल विश्वविद्यालय का विधेयक तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी अनिल ढीगंरा ने बताया मामला उनके संज्ञान में है। खेल विभाग के प्रस्ताव पर मेरठ मेंखल विश्वविद्यालय अथवा कालेज का डीपीआर बनवा कर शासन को भेजा गया था। यह मेरठ के लिये बहुत बडी उपलब्धि होगी। खेल विवि बनने से मेरठ में सरकारी व प्राइवेट को मिला लिया जाय तो मेरठ में सात विवि हो जाएंगे। जिसें चौधरी चरण सिंह विवि , क्रषि विवि, शोभित विवि , सुभारती विवि, आईआईएमटी विवि, वेक्टेश्वरा विवि शामिल है। 

बता दें जिलाधिकारी के निेर्देश पर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी आले हैदर ने भी रिपोर्ट तैयार की थी। खेल विभाग के संयुक्त निदेशक ने कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम का निरीक्षण किया था। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी लगातार मांग करते रहे। खेल विवि खुलने के बाद वेस्ट यूपी के खिलाडियों को काफी फायदा मिलेगा । जिन्हें अन्य राज्यों का सहारा लेेना पडता था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts