नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की धुन में गूंज उठा पंडाल  

भागवत कथा पूजन करते मुख्य अतिथि कुश शर्मा 
बुलंदशहर : पंडराबल में भागवत पंडाल उस समय उत्सव में तब्दील हो गया। जब भगवान श्रीकृष्ण की लीला का वर्णन हुआ। चहुंओर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की के जयकारे गूंज उठे। कृष्ण बने नन्ने बालक को पालने में रखकर गोकुल ले जाते वासुदेव की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं ने नाच गाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।
स्थानीय लोगों से वार्ता करते भाजपा नेता 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते भाजपा नेता कुश शर्मा 
छतारी के गांव पंडराबल में आयोजित भागवत कथा में चौथे  दिन भाजपा नेता कुश शर्मा ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। जहां व्यासपीठ से उनके सम्मान किया गया। भागवत कथा के चौथे दिन व्यास पूनम चौधरी ने कहा कि जब प्रथ्वी कंस के आतंक से त्रस्त हो उठी तब प्रथ्वी को उसके आतंक से निजात दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने कारागार में बंद चल रही देवकी के गर्भ ने जन्म लिया। जैसे ही भगवान का जन्म हुआ, तभी सारे पहरेदार गहरी नींद में सो गए। कारागार के सारे दरवाजे व वासुदेव जी की बेड़ियां खुल गई। वे नन्ने कृष्ण को सूप में रखकर यमुनापार गोकुल स्थित मित्र नंद के घर चल दिए। जब वे यमुना पार कर रहे थे तो भगवान के श्रीचरणों को छूने के लिए यमुना का जल स्तर बढ़ता रहा। जिस पर भगवान कृष्ण ने सूप से पैर बाहर निकाला यमुना जल से स्पर्श किया, जब यमुना का जल स्तर कम हो सका। वासुदेव जी कृष्ण को नंद को सौंपकर उनकी कन्या को अपने साथ ले गए। जब गोकुल वालों को नंद के घर बालक के जन्म की सूचना मिली तो पूरा गोकुल झूम उठा। भागवत कथा में कृष्ण जन्म होने पर पंडाल जयकारों से गूंज उठा। बालकृष्ण के पूजन के लिए सभी श्रद्धालु उमड़ पड़े, नाच गाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मनवीर सिंह पूर्व प्रधान, प्रेम कुमार गौड़, भूपेंद्र चौधरी, विशाल, डा. मुकेश, राजकुमार बघेल, होशियार सिंह सहित दर्जनों मौजूद रहे।

 सर्वेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts