भुवी की पत्नि नुपुर ने किया था फेसबुक एकांउट हैक
० भारतीय टीम के स्विंग के माहिर तेज गेंदबाज ने किया खुलासा
न्यूज प्रहरी २४ मेरठ। कोरोना वायरस के चलते रद हुई सीरीज के बाद घर में आराम फरमा रहे भारतीय टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने खुलासा किया है कि एक बार उनकी पत्नि ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई हिस्सों को भी मीडिया से शेयर किया।
बता दें वल्र्ड कप 2019 के दौरान भुवनेश्वर कुमार को चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने वापसी की, लेकिन फिर से उनको गंभीर चोट स्पोर्ट हर्निया के रूप में लगी। इस चोट से उबरने में उनको कई महीने लगे और उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की, लेकिन सीरीज कोरोना वायरस की वजह से रद हो गई। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार अपने घर पर समय बिता रहे हैं। इसी बीच उन्होंने खुलासा किया है कि एक बार उनकी पत्नी ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया था।भुवी से पत्नि ने पूछा था पासवर्ड
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी नुपुर नागर ने एक बार उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया था और उसके बाद से उन्होंने कभी भी अपना अकाउंट यूज नहीं किया। भुवी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए और अपने रिलेशन से जुड़े कई खुलासे भी किए। भुवी ने बताया कि पत्नि नुपुर उनसे एक बार फेसबुक पासवर्ड के बारे में पूछा था, लेकिन मैंने बहाना बना दिया था। ऐसे में अगले दिन इसने मुझे बताया कि ये मेरा नया पासवर्ड है। उसने सचमुच मेरा अकाउंट हैक कर लिया था और फिर इसके बाद मैंने फेसबुक यूज नहीं किया। उधर उनकी बचपन की दोस्त और अब जीवन साथी बन चुकी नुपुर ने कहा है कि जब कोई महिला फैन भुवी से चिपकती है मुझे जलन होती है।पेशे से इंजीनियर नुपुर नागर ने कहा है जब ये महिला फैन के साथ तस्वीर क्लिक कराते हैं तो मैं बोलती हूं कि इससे दूरी बनाए रखो। आप इससे बोल नहीं सकते थे कि क्लोज न खड़ी हो और तब ये कहते हैं कि मैं क्या कर सकता हूं जब कोई मेरे पास खड़ा हो रहा है तो इसके अलावा नुपुर ने ये भी खुलासा किया है कि होस्टल में उनकी सहेलियां भुवी की तारीफ करती थीं, लेकिन कोई जानता नहीं था कि हमारा कुछ सीन है।


No comments:
Post a Comment