देशभर में प्रधानमंत्री की मुहिम रंग लायी, दिखा असर 

लखनऊ में जनता कफ्र्यू में सड़कों पर पसरा सन्नाटा स्टेशन पर दिन भर छायी वीरानी 

न्यूज प्रहरी २४  लखनऊ । नोवल कोरोना वायरस के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिये की गयी अपील का प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी रविवार को जनता कफ्र्यू का असर देखने को मिला। रविवार को भी गुलजार रहने वाली सड़कें वीरान रहीं। गली मुहल्लों में बच्चे भी खेलने के लिए बाहर नहीं निकले। सुबह से ही गाडिय़ों के शोर में गुम हो जाने वाली चिडिय़ों की चहचहाहट आज साफ सुनाई दे रही थी। जगह जगह पर सफाई कर्मचारी वार्ड और सड़कों पर सफाई करते नजर आए।
रविवार कोरोना वायरस से संक्रमण की बचाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर लखनऊ में सभी लोग घरों के अंदर रहे। छुट्टी के दिन भी सड़कों पर खेलने वाले बच्चे भी अंदर बैठे रहे। छुट्टी की वजह से ऑफिस के लोग भी वर्क फ्राम होम से फ्री रहे। हाल ये था कि कई इलाकों में हॉकर्स भी न्यूज पेपर तक लेकर नहीं आए। सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक सड़कों पर कोई नजर नहीं आया। पुलिस कर्मचारी भी अपनी गाडिय़ों को सैनिटाइज करने में लगे रहे।

बता दें कि रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक पीएम की अपील पर जनता कफ्र्यू लगाया गया है। इस दौरान राजधानी में कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। रोडवेज बसें, टैक्सी, ओला, ऊबर, ई रिक्शा, साइकिल रिक्शा समेत सभी तरह के वाहनों के संचालन बंद हैं। यहां तक कि अमौसी एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भी पूरी तरह से बंद है। लखनऊ में ट्रेनें भी रात 10 बजे के बाद चलेंगी। सुबह से यात्रियों से भरा रहने वाली लखनऊ को रेलवे स्टेशन भी सुनसान रहा। इस दौरान वहां पर पहुंचे यात्रियों को कर्मचारी समझाते हुए नजर आये। वही स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्टेशन को सेनीटाइजर करने में लगी रही।
स्वास्थ्य मंत्री सहित 45 लोगों की कोराना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लखनऊ की पहली संक्रमित महिला शनिवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से डिस्चार्ज हो गई। शुक्रवार को इनका दोबारा सैंपल लिया गया था, इसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इसको घर भेज दिया गया है। इनके एक रिश्तेदार को फिलहाल निगरानी में रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts